5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सावन का आखिरी सोमवार : एकादशी के साथ कुमार व रवि योग का संयोग
Play video

सावन का आखिरी सोमवार : एकादशी के साथ कुमार व रवि योग का संयोग

Shravan Month Jaipur Shiv Temple जयपुर। श्रावण का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को आएगा। इस दिन एकादशी का भी विशेष संयोग रहेगा, साथ ही कुमार योग और रवि योग रहेगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 7 Aug 2022, 1:34 PM IST

Shravan Month Jaipur Shiv Temple जयपुर। श्रावण का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को आएगा। इस दिन एकादशी का भी विशेष संयोग रहेगा, साथ ही कुमार योग और रवि योग रहेगा। इस बीच ज्येष्ठा नक्षत्र भी आएगा। वहीं शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष झांकी के दर्शन होंगे। भक्त तड़के से दिनभर शिवजी के जलाभिषेक करेंगे, वहीं शाम को विशेष झांकी के दर्शन होंगे। झाड़खंड महादेव मंदिर में शाम को नौका विहार की विशेष झांकी सजाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर इस बार एकादशी का संयोग रहेगा। एक ही दिन लोग भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। वहीं कुमार और रवि योग का संयोग भी रहेगा। रवि योग दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, वहीं इसके बाद कुमार योग शुरू हो जाएगा, जो रात तक रहेगा। ऐसे में इस दिन शिव आराधना का विशेष महत्व रहेगा।

यह भी पढ़े : श्रीशिव पार्थिव महारुद्राभिषेक : गंगा, कैलाश मानसरोवर, पुष्कर व गलता तीर्थ के जल से जयपुर में होगा महाअभिषेक

झाड़खंड महादेव के सजेगी नौका विहार झांकी
वैशाली नगर के क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में तड़के 4.30 बजे पट खुलेंगे, इसके साथ ही भक्त झाड़खंड महादेवजी के जलाभिषेक करेंगे। भक्त शाम 4 बजे तक महादेवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि सोमवार को जलाभिषेक करने वाले भक्तों के लिए महिला और पुरुषों की अलग—अलग कतार रहेगी। भक्त सुबह 4.30 बजे से शाम 4 बजे तक शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद महादेवजी के विशेष नौका विहार की झांकी के दर्शन होंगे। इस बीच दिनभर कांवड यात्राएं आएंगी, कांवड जल से शिवजी के जलाभिषेक किया जाएगा। कांवडियों को दूध व फल की व्यवस्था रहेगी। शाम को मंदिर में भजन संध्या भी होगी।

ताड़केश्वरजी के सजेगी बिल्व पत्रों की विशेष झांकी
सावन के आखिरी सोमवार को चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 बजे से भक्त ताड़क बाबा के जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर पुजारी विक्रांत व्यास ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार होने से मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भक्त तड़के से ही शाम 4 बजे तक शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं शाम को बिल्व पत्रों की विशेष झांकी के दर्शन होंगे।

यहां भी उमड़ेगी भीड़
सावन के आखिरी सोमवार को बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव मंदिर, झोटवाडा रोड के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, कूकस के आगे सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।