8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
प्रदेश के गृहमंत्री ने पीएचक्यू की अपनी आखिरी बैठक में मानी हार,  पुलिस के लिए कहा- नहीं सिखा पाया तमीज
Play video

Google source verification

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गुुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक शुरू करने से पहले वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियाें से क्षमा मांगकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे से कोई गलती हो गई तो माफ कर देना साथ ही चिंता जताई कि पुलिस में ना तो कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो रही और ना ही पुलिस की भाषा में सुधार हो रहा है। आमजन से पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने इसमें सुधार करने के लिए डीजीपी और एडीजी स्तर के अधिकारियों के सामने आग्रह किया है। कटारिया के बाद उनके ओएसडी महेन्द्र पारख और अनिल जैन ने भी क्षमा मांगी। बैठक के बाद कटारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस साल अपराध दो फीसदी बढ़े हैं। पुलिस मुख्यालय में भले ही कटारिया की अध्यक्षता में इस सरकार में उनके कार्यकाल की अंतिम मासिक समीक्षा बैठक थी, लेकिन बैठक के बाद अफसरों के बीच में चर्चा थी कि कटारिया की यह विदाई पार्टी थी। जिसमें पहले पुलिस अफसरों से उन्होंने चर्चा की और बाद में लंच किया।