12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Video : सस्ते को हाथ लगाया नहीं महंगे मोबाइल को छोडा नहीं, 25 लाख का माल किया पार
Play video

Video : सस्ते को हाथ लगाया नहीं महंगे मोबाइल को छोडा नहीं, 25 लाख का माल किया पार

खातीपुरा रोड पर हुई वारदात
Google source verification

अविनाश बाकोलिया / जयपुर. झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में खातीपुरा रोड स्थित मोबाइल की दुकान में बुधवार रात को चोरों ने हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसीपी आश मोहम्मद ने बताया कि पीडि़त मुकेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज है कि बुधवार की रात को दुकान बंद करके गया था। अगले दिन सुबह 11 बजे आया तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर ने दुकान से करीब 20 से 25 लाख रुपए के मोबाइल ले गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

 

सस्ते मोबाइल छोड़ गए
पीडि़त ने बताया कि चोर दुकान में रखे एक-दो हजार वाले सस्ते मोबाइल छोड़ गया और करीब 85 महंगे मोबाइल लेकर चला गया।

 

डीवीआर भी गायब
दुकानदार ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे हैं, लेकिन शातिर चोर ने कैमरे की रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर साथ ले गया। अब पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।