28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 369 शिक्षकों के किए तबादले
Play video

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 369 शिक्षकों के किए तबादले

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jul 21, 2018

जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी होने का दौर अभी थम नहीं रहा है। देर रात एक और तबादला सूची जारी की गई। शिक्षा विभाग में अधिकारी से लेकर शिक्षकों तक के अब तक करीब 40 हजार से अधिक तबादले हो चुके हैं।
शुक्रवार देर रात जारी की गई तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची में 369 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें लेवल 1 और 2 के साथ ही पीटीआई भी शामिल हैं। इन शिक्षकों के तबादले एक जिले से दूसरे जिले में किए गए हैं। इस बार विभाग ने टीएसपी से नॉन—टीएसपी में तबादले नहीं किए हैं। साथ ही आदेशों में लिखा है कि किसी कार्मिक का टीएसपी से नॉन टीएसपी में तबादला हो भी गया है तो कार्यमुक्त और कार्यग्रहण नहीं कराया जाए।