6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
प्रदेश के हजारों होनवार विद्यार्थियों को अब लैपटॉप के लिए करना पड़ेगा इंतजार
Play video

प्रदेश के हजारों होनवार विद्यार्थियों को अब लैपटॉप के लिए करना पड़ेगा इंतजार

www.patrika.com जयपुर जिले के भी करीब 1554 विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिले लैपटॉप, मुख्यमंत्री के बधाई पत्र भी नहीं बंट सकेंगे, आचार संहिता का दिखा असर

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Oct 08, 2018

जयपुर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को अब लैपटॉप के लिए इंतजार करना पड़ेगा। राजकीय विद्यालयों से कक्षा 8, 10 और 12 उत्तीर्ण करने वाले पात्र मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया जाना था, लेकिन आचार संहिता लगने से यह काम अटक गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज समारोह पूर्वक लैपटॉप वितरण किया जाना था, लेकिन 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगने से यह कार्यक्रम स्थगित हो गए। सभी पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप दिलवाने की जिम्मेदारी संस्था प्रधानों को दी गई थी। जयपुर जिले में भी 1554 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने थे, लेकिन नहीं मिल सके। जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को 12 अक्टूबर तक आचार संहिता लगने की आस थी, लेकिन पहले ही आचार संहिता लग गई। जयपुर में भी सांगानेर स्क्ूल में समारोह प्रस्तावित था।

इन्हें मिलने थे लैपटॉप
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में कक्षा 8, 10 और 12 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने थे। जिले में कक्षावार प्रथम 10—10 स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को मंच वा बुलाकर मुख्य अतिथि के हाथों लैपटॉप वितरण किया जाना था। अन्य विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही निर्धारित काउण्टर के माध्यम से लैपटॉप दिए जाने थे।

मुख्यमंत्री के बधाई पत्र भी नहीं बंटे
मुख्यमंत्री के नाम के बधाई पत्र भी बंटने थे, लेकिन लैपटॉप वितरण के बधाई पत्र प्रदेशभर में नहीं बंट सके। जयपुर जिल में करीब 96 हजार बधाई पत्र मुख्यमंत्री के नाम के थे, जिन्हें लाभार्थी विद्यार्थियों को देना था। अब करीब 8 हजार बधाई पत्र नहीं बंट सके हैं, इनमें लैपटॉप योजना के विद्यार्थियों के बधाई पत्र भी शामिल हैं।