13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा तिहाड़ जेल शिफ्ट
Play video

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा तिहाड़ जेल शिफ्ट

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा तिहाड़ जेल शिफ्ट
Google source verification

उन्नाव रेप केस की पीड़िता के कार हादसे और फिर सुप्रीम कोर्ट के कड़े तेवर के बाद अब इस रेप और कार हादसे मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. जेल में बंद रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह को रायबरेली जेल से निकालकर उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. पीड़िता के चाचा महेश सिंह को जिस समय रायबरेली जेल से निकालकर तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा रहा था उस समय उनके साथ भारी फोर्स मौजूद थी जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे. इससे पहले उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने फिर बड़ा फैसला सुनाया. देश की सबसे बड़ी अदालत ने शुक्रवार को रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा महेश सिंह को तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था. अदालत ने यह आदेश सुरक्षा कारणों की वजह से दिया.