
मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कड़ाके की सर्दी का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 8 और 9 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। तीखी धूप के बावजूद सर्द हवा शरीर में सिहरन पैदा कर रही थी। रात को तेज सर्दी रही। ग्रामीण हिस्सों में अधिक सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम पखवाड़े में शीतलहर के चलते तेज सर्दी का मौसम बना रहेगा।