9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
मानसून बना आफत- कोटा में 73 फीसदी अधिक बरसा पानी
Play video

मानसून बना आफत- कोटा में 73 फीसदी अधिक बरसा पानी

Weather News - राजस्थान में मानसून इस बार आफत बन कर बरस रहा है, अब तक सामान्य की तुलना में 54 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हजारों लोग बाढ़ से प्रभाावित हैं। कई जिलों में जगह.जगह पानी भरने से इन इलाकों का संपर्क टूट गया है।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Aug 24, 2022

राजस्थान में मानसून इस बार आफत बन कर बरस रहा है, अब तक सामान्य की तुलना में 54 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हजारों लोग बाढ़ से प्रभाावित हैं। कई जिलों में जगह.जगह पानी भरने से इन इलाकों का संपर्क टूट गया है। सेना और एनडीआरएफ की टीम की मदद ली जा रही है। धौलपुर, कोटा, झालावाड़, बारां में बारिश ने अपना कहर दिखाया है। राजस्थान में सक्रिय नया वेदर सिस्टम आफत बनकर बरस रहा है। दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश का असर प्रदेश के 14 जिलों में सबसे अधिक दिखा है। पिछले 24 घंटे में सिरोही, उदयपुर, जालौर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश व कहीं.कहीं अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 143 मिमी भीनमाल जालौर जबकि पूर्वी राजस्थान 120मिमी देलदर सिरोही में दर्ज की गई है।
प्रदेश के 22 बड़े बांधों में से तीन बांध 100 फीसदी भर चुके हैं। इसमें बांसवाड़ा का हारो, टोंक का गलवा और प्रतापगढ़ का जाखम शामिल हैं। इसके अलावा चित्तौड़ का राणा प्रताप सागर 95.16फीसदी, कोटा बैराज 95.11 फीसदी भर चुका है। राणा प्रताप सागर बांध से एक ही दिन में चार लाख 66 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है तो कोटा बैराज के 17 गेट खोले जा चुके हैं और इससे भी 4 लाख 97 हजार क्यूसेक पानी निकाला गया है।
कोटा में 73 फीसदी अधिक बरसा पानी
प्रदेश में एक जून से 24 अगस्त तक औसतन 345.6 मिमी बरसात होती है लेकिन अब तक 530.7 मिमी बरसात हो चुकी है। इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान में एक जून से 24 अगस्त तक 36 फीसदी और पश्चिमी राजस्थान में 84 फीसदी बरसात अधिक हुई है। पूर्वी राजस्थान में औसत बरसात 495.1 मिमी की तुलना में 673.2 मिमी बरसात और पश्चिमी राजस्थान में औसत 226.6 मिमी की तुलना में 417.3 मिमी बरसात हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बरसात कोटा में 73 फीसदी अधिक हुई है जबकि दूसरे नंबर पर झालावाड़ में औसत से 70 फीसदी अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर में औसत से 113 फीसदी और बीकानेर में 114 फीसदी अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर में भी औसत की तुलना में 33 फसदी अधिक बरसात हुई है।

कहां कितनी बरसात
पश्चिमी राजस्थान आंकड़े मिमी में
जिला…..वास्तविक बरसात………सामान्य बरसात……….. प्रतिशत में
बाड़मेर…424.7…………………216.9………………….96
बीकानेर..428.4………………..200.1…………………..114
चूरू……448.5…………………..270.9…………………..66
हनुमानगढ़. 295.1………………………199.1……………48
जैसलमेर… 334.2………………..140.5……………..138
जालौर 566.1…………….330.9…………………71
जोधपुर …433.7……………..229.6……………………89
नागौर 470.1…………………303………………….55
पाली.. 485……………………..391.4…………………..24
श्रीगंगानगर 373.8…………………….159……………….135
पूर्वी राजस्थान
उदयपुर………..782…………………..475.6………………64
टोंक ……….725.9………………….463…………57
सिरोही…………..992.2………………686.5………….45
सीकर…………442.5……………339…………….31
सवाई माधोपुर .. 623.7……………537.1………………16
राजसमंद…546.4………………….420.5……………..30
प्रतापगढ़ …1025.2……………..700.7…………..46
कोटा…1019.2……………..587.9……………..73
करौली……451.3…………480.3………………. माइनस 6
झुंझुनू… 337.9………… 329…………………..3
झालावाड़. 1163…………..685.7……………..70
जयपुर 560……………..421.2……………33
दुर्गापुरा….. 710.7……….542.9…………………31
धौलपुर ..515………………448.6………………15
दौसा.616.0…………..471.9………………31
चित्तौडगढ़़. 707.5………………. 571.9…………… 24
बूंदी..816.2……………. 516…………………58
भीलवाड़ा 612.8…………..484.9…………26
भरतपुर.. 364.4……..412……………….माइनस 12
बारां.. 866.3………….. 667…………..30
बांसवाड़ा 870.2………….671.1…………. 30
अलवर …444.1………………424.9…………….5
अजमेर 533.7…………..366.5………..46