7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
watch video : सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर व सीमा चौकियों पर लगाएगी 25 हजार पौधे
Play video

watch video : सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर व सीमा चौकियों पर लगाएगी 25 हजार पौधे

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चारों तरफ रेत के धोरों को हरा-भरा करने की मुहिम के साथ सीमा सुरक्षा बल की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के सहयोग से पौधरोपण की मुहिम की शुरुआत शनिवार को की गई।
Google source verification

पोकरण. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चारों तरफ रेत के धोरों को हरा-भरा करने की मुहिम के साथ सीमा सुरक्षा बल की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के सहयोग से पौधरोपण की मुहिम की शुरुआत शनिवार को की गई। सीमा सुरक्षा बल 87वीं बटालियन परिसर में पौधरोपण के साथ अभियान का आगाज किया गया। बटालियन की ओर से 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सीमा चौकियों व भारत-पाक सीमा पर सर्वाधिक पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा बटालियन परिसर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के किनारे व रामदेवरा गांव के आसपास पौधे लगाए जाएंगे।