26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
भूमिगत विद्युत केबल से निकली चिंगारी,फिर हुआ ऐसा,देखें वीडियो
Play video

भूमिगत विद्युत केबल से निकली चिंगारी,फिर हुआ ऐसा,देखें वीडियो

शहर के गोपा चौक में पानी की पाइप लाइन ठीक करने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
Google source verification

जैसलमेर. शहर के गोपा चौक में पानी की पाइप लाइन ठीक करने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जेसीबी मशीन से पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करने के दौरान भूूमिगत विद्युत केबल से चिंगारियां उठने लगी। हादसे की संभावना देख आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में हडक़ंप सा मच गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पाइप लाइन बिछाने के कार्य में हो रही लापरवाही का विरोध किया। दुकानदारों ने बताया कि शहर के व्यस्ततम मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग व वाहन गुजरते है। दीपावली के सीजन के दौरान बाजार में ग्राहकों की भी आवाजाही दिनभर लगी रहती है। ऐसे में पाइप लाइन बिछाने के कार्य में हो रही देरी व लापरवाही के चलते राहगीरों की जान पर बन सकती है।