2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालौन
10 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Play video

10 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Google source verification

जालौन. यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन आल-आउट के तहत जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और उरई पुलिस को संयुक्त रूप ने 10 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।

…लेकिन अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी
जालौन के एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुये बताया कि 26 जून 2008 को उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित पानी की टंकी के पास अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े अवधेश गुप्ता से 4 लाख बीस हजार रुपये की लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाईक लेकर भाग गए थे। इस घटना में पीडि़त द्वारा कोतवाली में मुक़द्दमा दर्जा कराया था, लेकिन अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद जांच में इस घटना में सुरेन्द्र खटीक और उसके साथियों का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी थी जिसमें कुछ लुटेरे गिरफ्तार हो गये थे लेकिन सुरेन्द्र का कोई पता नहीं चल पाया था। बाद में उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। इस आरोपी की तलाश के लिये स्वाट टीम के साथ सर्विलान्स टीम और उरई पुलिस को लगाया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी सुरेन्द्र बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में बस के इंतजार में बैठा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इन्होंने किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि आरोपी 10 साल से फरार था और इनाम भी था। आरोपी पर जो इनाम था वह पुलिस टीम को दिया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उरई कोतवाल रुद्र कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव, मतीन खाँ, शोयब आलम, शैलेंद्र चौहान, गौरव बाजपेई, रवि भदौरिया शामिल थे।