2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन
उफनते नाले में स्टंट कर रहे शहर के युवक, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो
Play video

उफनते नाले में स्टंट कर रहे शहर के युवक, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

शहर के युवक उफनाते नाले में स्टण्ट करके ऐसे मजे ले रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 5:30 PM IST

जालौन. जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण यहां के नदी नाले पूरी तरह से उफनाए हुए है और शहर के युवक उफनाते नाले में स्टण्ट करके मजे ले रहे हैं। नाले की ऊंची दीवार पर चढ़कर उफान पर चल रहे नाले में अपनी जान जोखिम में डालकर छलांग लगाते हुए देखे जा रहे हैं। लेकिन इनको ये नहीं पता कि ऐसा करने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

युवकों को पानी में कूदता देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

उफनाते नाले में युवकों के कूदने की तस्वीरें जालौन के कोंच कोतवाली के मालवीय नगर स्थित नाले की है। यहां पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के अंदर से निकला मलंगा नाला पूरे उफान पर है। नाले में पानी के आ जाने से यहां के युवकों ने स्टण्ट करना शुरू कर दिया है। युवकों को पानी में कूदता देखने के लिए लोगों की भीड़ भी खड़ी है और देख रहे हैं कि युवक कैसे बिना डरे एक के बाद एक करके छलांग लगाकर पानी में कूद रहे हैं।