2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू
आज़ादी के बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने वाला पहला राज्य: राहुल
Play video

आज़ादी के बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने वाला पहला राज्य: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने को लेकर गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और आजादी के बाद पहली बार इस तरह की घटना हुई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 23 Aug 2024, 1:20 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने को लेकर गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और आजादी के बाद पहली बार इस तरह की घटना हुई है।

खरगे ने कहा, “जम्मू- कश्मीर एक राज्य था लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी प्रांत से राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्र शासित बना दिया गया हो। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोकतंत्र को तोड़ने का काम किया था जिसके कारण यहाँ अभी तक विधानसभा चुनाव नहीं हुए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जब निर्देश दिया, तब जाकर यहाँ चुनाव की घोषणा की गई है।”

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार लाख कोशिश कर ले, लेकिन लोगों की आवाज़ को दबा नहीं सकती। जम्मू और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए हम उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलकर लड़ेंगे।”

गांधी ने कहा,” जम्मू- कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल कराना हमारी प्राथमिकता है। हमें उम्मीद थी कि चुनाव से पहले ऐसा कर लिया जाएगा लेकिन चुनाव की घोषणा हो गई और हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। यहां के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “आजादी के बाद यह पहली बार है कि कोई राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश को तो राज्य बनाया जाता रहा है लेकिन यह पहली बार है जब कोई राज्य केंद्र शासित प्रदेश बनाय गया है इसलिए हम आम चुनाव के अपने घोषणापत्र में स्पष्ट कर चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली ज़रूरी है।”

गांधी ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अपने गहरा रिश्ता बताते हुए कहा,”यहां आना सौभाग्य की बात है और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। यहां के लोगों को मेरा संदेश है कि हम आपकी जितनी भी मदद कर सकें करेंगे और कांग्रेस हमेशा आपके साथ है। हम समझते हैं कि आप बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हम कठिन दौर और हिंसा को दूर करना चाहते हैं।”

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर