2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर वहां के राज्यपाल ने क्या कहा…देखें वीडियो…
Play video

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर वहां के राज्यपाल ने क्या कहा…देखें वीडियो…

सिन्हा ने कहा कि ईसीआई दल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और राजनीतिक दलों तथा सभी हितधारकों से मुलाकात की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 11 Aug 2024, 5:34 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा को चुनाव आयोग (ईसीआई) का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द ही होंगे।

सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर की अपनी यात्रा के दौरान पहले ही कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे।

सिन्हा ने कहा कि ईसीआई दल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और राजनीतिक दलों तथा सभी हितधारकों से मुलाकात की है। वे सभी दलों से विचार-विमर्श करने के बाद दिल्ली लौटे। उपराज्यपाल ने कहा, ”जैसा कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि पहले परिसीमन, विधानसभा चुनाव और उसके बाद उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। वैसे ही जम्मू-कश्मीर में चीजें क्रम के अनुसार हो रही हैं।”

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर