15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
सीएम को काला झंडा दिखाते तीन कांग्रेसी सक्ती की सभा स्थल से गिरफ्तार
Play video

सीएम को काला झंडा दिखाते तीन कांग्रेसी सक्ती की सभा स्थल से गिरफ्तार

काला झंडा दिखाने की घटना से सीएम भी हतप्रभ
Google source verification

जांजगीर. बुधवार को अटल विकास यात्रा लेकर सक्ती पहुंचे सीएम डॉ.रमन सिंह को भाषण के दौरान कांग्रेसियों ने काला झंडा दिखा कर जमकर नारेबाजी की। अचानक नारेबाजी व काला झंडा दिखाने की घटना से सीएम भी हतप्रभ दिखे और उन्होंने दो मिनट भाषण रोक दिया। फिर कांग्रेसियों पर हमला करते हुए अपना भाषण शुरू किया।


सीएम को काला झंडा दिखाने वाले तीन कांग्रेसियों को सभा स्थल से ही गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। इनका नेतृत्व एकलव्य चंद्रा कर रहा था और ये सभी जांजगीर की चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।