17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर
पाक सीमा पर तैनात जौनपुर के लाल की संदिग्ध हालत में मौत
Play video

पाक सीमा पर तैनात जौनपुर के लाल की संदिग्ध हालत में मौत

सेना की तरफ से मौत की वजह नहर में डूबना बताई गई, जिसे परिजन विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Feb 2018, 7:05 PM IST

जौनपुर. पाक सीमा पर तैनात माटी के लाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजस्थान में ड्यूटी के दौरान एक सप्ताह पहले संदिग्ध स्थिति में लापता हुए नेवढ़िया थानांतर्गत हथेरा गांव निवासी सेना के जवान प्रवेश कुमार सिंह का शव मंगलवार की रात मिला। ये मनहूस खबर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मातमी माहौल में पूरा गांव आवास पर पहुंच गया।

 

सेना की तरफ से मौत की वजह नहर में डूबना बताई गई, जिसे परिजन विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। सेना में कार्यरत मामा जय प्रकाश सिंह दिल्ली से शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार की शाम तक पार्थिव शरीर आने की उम्मीद है।

मदन गोपाल सिंह के दो बेटों में प्रवेश कुमार सिंह (35) का चयन 23 अगस्त 2002 को सेना के इंजीनियरिंग कोर में हुआ था। बड़े बेटे मिथिलेश सिंह परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। तीसरे नंबर की बेटी सारिका सिंह की शादी हो चुकी है। तीन साल पहले प्रवेश कुमार सिंह की तैनाती राजस्थान के पाक की सीमा पर स्थित श्रीगंगानगर में हुई थी। प्रवेश कुमार सिंह वहां रोजाना दो साथी जवानों के साथ रात में आठ से 11 बजे तक इंदिरा नहर की सुरक्षा में तैनात रहते थे।

 

गत आठ फरवरी को ड्यूटी के दौरान प्रवेश सिंह लापता हो गए। साथी दोनों जवानों ने कैंप पर लौट कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। तभी से प्रवेश सिंह की तलाश सेना युद्ध स्तर पर कर रही थी। मंगलवार को नहर से प्रवेश का शव बरामद हो गया। सेना के अधिकारियों ने देर रात मोबाइल फोन पर घर वालों को इसकी जानकारी दी तो कोहराम मच गया। परिजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जिसे भी घटना की जानकारी हुई वही संवेदना जताने मदन गोपाल सिंह के घर पहुंचने लगा।

 

बेटे की मौत से मदन गोपाल सिंह को गहरा सदमा पहुंचा है। वह एकटक शून्य में निहार रहे हैं। मां मंजू सिंह की आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। परिजन के प्रवेश सिंह की डूबने से मौत होने की बात गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि प्रवेश सिंह बहुत अच्छे तैराक थे। दिल्ली में तैनात जय प्रकाश सिंह भांजे प्रवेश कुमार सिंह का पार्थिव शरीर लेने के लिए श्रीगंगानगर रवाना हो गए हैं।

 

By- JAVED AHMAD

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश