11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर उमाड़ा लोगों का हुजूम,  नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Play video

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर उमाड़ा लोगों का हुजूम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बैनर पोस्टर से पटा रहा ज़िला, होती रही फूलों की बारिश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 25 Aug 2018, 12:38 PM IST

जौनपुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा शुक्रवार की रात जौनपुर पहुंची। सिंगरामऊ से यात्रा के प्रवेश करते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा।

 

जिले की सीमा हरिहरपुर में रात आठ बजे जैसे ही पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पहुंची भाजपाइयों सहित क्षेत्रीय लोगो ने अपनी भाव भीनी श्रद्धाजंलि दी। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सांसद कृष्ण प्रताप सिंह व प्रमुख पति महराजगंज विनय कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ो लोगों ने उन्हें नमन किया। भाजपा नेता पुष्पराज सिंह, विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र व भाजपा नेता कुँवर जय सिंह के नेतृत्व में बाजार में भी लोगो ने श्रद्धाजंलि दी।

 

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जैसे ही अस्थिकलश यात्रा यहॉ पहुंची लोग जाति धर्म राजनीति का बंधन तोड़कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते गए। अटल जी के अस्थि कलश यात्रा के मद्देनजर श्रद्धांजलि देने वालों में मानों होड़ सी लगी रही। पूरा ज़िला श्रद्धांजलि के होर्डिंगों से पटा रहा। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दिनभर अटल जी की कविताएं, भक्ति गीत व गायत्री मंत्र बजता रहा। यात्रा मछलीशहर आते ही भाजपा नेता राकेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोग आगे-आगे पैदल चलते हुए नगर के जंघई चौराहा, शादी गंज बाजार, मंगल बाजार व तहसील मुख्यालय पहुंचे।

 

चुंगी चौराहे के बाद यात्रा मडियाहूं रोड होते हुए अरूआंवा बाजार होकर मडियाहूं के लिए निकली। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। अस्थि कलश यात्रा के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धीरज सिंह ने पूरे नगर में साफ सफाई व लाईट की व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस विभाग भी यात्रा को लेकर सजग रहा। क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला व कोतवाल भी मय फोर्स साथ साथ लगे रहे। देर रात अटल यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यहां टाउन हालमाउदं में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By-Javed Ahmed

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश