5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर
जौनपुर में जब चलती ट्रक में बन गई आग का गोला, फिर…देखें वीडियो
Play video

जौनपुर में जब चलती ट्रक में बन गई आग का गोला, फिर…देखें वीडियो

घंटों मशक्कत के बाद भी दमकल की गाड़ियां नहीं बुझा पाईं आग

Google source verification

जौनपुर. सरपतहा थाना अंतर्गत रुदौली बाजार में रविवार की रात एक ट्रक रनिंग ट्रक बन गई। चालक ने वाहन रोककर शोर मचाया तो लोगों को पता चला दमकल की गाड़ियां भी घंटों मशक्कत करती रही लेकिन सुबह तक आग नहीं बुझा पाई आवागमन भी घंटों से ठप रहा।

 


सरपतहा थाना अंतर्गत रुदौली बाजार में आधी रात के बाद एक चलती ट्रक में आग लग गई। चालक को पता चला तो ट्रक रोककर उसने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय लोगों को पता चला तो सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसी ने फोन किया तो दमकल की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। घंटों मशक्कत होती रही लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका। सुबह देर तक आग की लपटें उठती रही। उधर से गुजरने वाले दूसरे वाहन भी बच बच कर निकलते रहे। बीच सड़क पर लगी इस आग से आवागमन काफी देर तक ठप रहा। आशंका जताई जा रही है कि शादी में हो रही आतिशबाजी से ट्रक में आग लग गई होगी। फिलहाल आग पर काबू पाया जाने के प्रयास चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश