7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर
जौनपुर की चालबाज़ हसीना, लिफ्ट मांगने के बहाने करती थी अपहरण
Play video

जौनपुर की चालबाज़ हसीना, लिफ्ट मांगने के बहाने करती थी अपहरण

पति भी इस गोरखधंधे में था शामिल, चार गिरफ्तार  

Google source verification

जौनपुर: वो हसीना पहले मांगती थी लिफ्ट और फिर कर लेती थी अपहरण। जी हां ये कोई फिल्मी स्टोरी नहीं है । ये जौनपुर की एक हसीना की सच्चाई है, जिसने अपने साथियों संग मिलकर बीते रविवार को रामपुर थानांतर्गत जमालापुर बाजार में ऐसे ही एक पेंट व्यवसायी से पहले लिफ्ट मांगी फिर उसका अपहरण कर लिया । 3 लाख रुपये फ़िरौती के लिए परिजन को फोन आया तो सभी सकते में आ गए । पुलिस से शिकायत हुई तो गिरोह की सरगना समेत 4 लोग पकड़े गए।
मछलीशहर कोतवाली के काजी का पूरा मोहल्ला निवासी पेंट व्यवसायी अनवर अली रविवार की सुबह बाइक से अपनी बेटी के घर भदोही जा रहे थे। जमालापुर बाजार में एक युवती के आग्रह करने पर उन्होंने आगे रामपुर बाजार में छोड़ने के लिए बैठा लिया। युवतीे चाय पिलाने के बहाने व्यवसायी को अपने घर ले गई। वहां पहले से मौजूद चार बदमाशों ने व्यवसायी को मारपीट कर बंधक बना लिया और छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की मांग की । व्यवसायी के मोबाइल फोन द्वारा उसके परिजन से संपर्क कर फिरौती के रूप में तीन लाख रुपये मांगे ।

व्यवसायी के घर वालों को जानकारी हुई तो सभी सन्न रह गए। हिम्मत कर उन्होंने पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी को सुरक्षित मुक्त कराने और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए मछलीशहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर दी। टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। योजना के मुताबिक व्यवसायी पुत्र के साथ जाकर पुलिस ने रविवार की रात जमालापुर चौराहे से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों संजय जायसवाल व राजन जायसवाल निवासी धनुआ रामपुर की निशानदेही पर युवती के घर से पुलिस ने व्यवसायी को बरामद कर लिया। अपहरण की मास्टरमाइंड पूूजा व उसके पति बड़ेलाल निवासी रामपुर बाजार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

 

By- जावेद अहमद

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश