
जौनपुर. क्या वाकई मुन्ना बजरंगी के शूटर बदला लेने की योजना बना रहे हैं, या फिर उसकी आड़ में कोई शरारत कर रहा है या कोई दूसरा ही खेल खेला जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। इसकी जांच पुलिस ने तब शुरू की है जब जौनपुर के एक डॉक्टर से मुन्ना बजरंगी के भाई का नाम लेकर सुनील राठी की हत्या के लिये एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी। हालांकि पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया, जिससे डॉक्टर को कॉल की गई थी। पर पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाकई में बदले की योजना बन रही है या फिर यह किसी की शरारत है।
By Javed Ahmad