3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
मंदिर में मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 जनों की बिगड़ी तबीयत
Play video

मंदिर में मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 जनों की बिगड़ी तबीयत

झालरापाटन. मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित चंद्रमौलेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में तीन जनों की तबीयत बिगड़ गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 9 Mar 2023, 7:26 PM IST

झालरापाटन. मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित चंद्रमौलेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में तीन जनों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और एक जने की हालत गंभीर होने से उसे उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी के तट पर गांव हरिपुरा निवासी उदालाल दांगी के पुत्र के घाटे का कार्यक्रम चल रहा था। घाटे के लिए धूप ध्यान करते समय उठे धुएं से चंद्रमौलेश्वर मंदिर परिसर में स्थित बड़ के पेड़ पर तीन जगह लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां निकलकर बाहर आ गई और मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इनमें से कई लोग बचाव करते हुए आसपास खेतों में घुस गए। इसके बावजूद तीन जने हमले में मधुमक्खियों के शिकार हो गए। एक घायल झालरापाटन निवासी सुरेश चंद राठौर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उसकी तबीयत नाजुक होने से उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़