4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
त्रिशला नंदन के जन्मोत्सव पर छाया उल्लास
Play video

त्रिशला नंदन के जन्मोत्सव पर छाया उल्लास

झालावाड़. जिले में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया।
Google source verification

झालावाड़. जिले में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर दिनभर आयोजन हुए। सुबह प्रभात फेरी निकाली। वहीं जिनालयों में शांतिधारा, अभिषेक आदि पूजा पाठ हुए। इसके साथ ही सभी जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। झालावाड़ शहर में सकल दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर श्रीसंघ के तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान महावीर की शोभायात्रा में रथ में विराजमान होकर भगवान महावीर नगर भ्रमण को निकले। शोभायात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में आगे आगे घुड़सवार धर्म पताकाएं लिए चले। इसके पीछे बैंडबाजे धार्मिक स्वर लहरियां बजाने पर समाज बंधुओं ने नाचते गाते प्रभु भक्ति की। शोभायात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर धानमंडी, बड़ा बाजार स्थित मंदिर, दादाबांडी होते हुए सीमेंट रोड, बडा बाजार, मंगलपुरा होते हुए दुबारा मंदिर आकर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में भगवान महावीर का विशेष मस्तकाभिषेक हुआ। शाम को मंदिर में भगवान की संगीतमय आरती हुई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।