8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

3 करोड़ 90 लाख रुपए बकाया जमा नहीं करने पर 18 गांवों की विद्युत सप्लाई बंद

जेवीवीएनएल का वसूली अभियान की, 11 विद्युत ट्रांसफार्मर उतारे

Google source verification

मनोहर थाना
मनोहरथाना जयपुर विद्युत वितरण निगम की टीम पिछले एक सप्ताह से चल रहा बकाया वसूली अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करने पर क्षेत्र के 11 ट्रांसफार्मर उतार कर 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूर्णत: बंद की गई। सहायक अभियंता मन्ना लाल मीणा ने बताया कि रेगुलर व पीडीसी उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ 90 लाख रुपए बकाया होने पर गांव भोजपुर, चित्तौड़ा, ताजपुरिया, खानपुरिया, तलावड़ा, छुआडलिया, खाती का पूरा , कुंडीबेह , चितौड़ी, सेमली खुर्द, रामपुरिया गुजरान, कालापाठा व इनसे संबंधित ढाणियों समेत कुल 18 गांवों की विद्युत लाइन उतार कर विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। वहीं विद्युत बकायादारों से राजस्व प्राप्ति 30 लाख रुपए रही।

सहायक अभियंता ने बताया कि विघुत विभाग मनोहर थाना के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा व कनिष्ठ अभियंता चंदीपुर प्रभु लाल मेघवाल के निर्देशन में निरंतर कार्रवाई एवं उपभोक्ताओं को बार-बार समझाने के उपरांत भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर कार्यवाही करते हुए क्षैत्र के झीकनी से 8 लाख 21 हजार रुपये बकाया होने पर 2 ट्रांसफार्मर उतारे, बड़गांव से 3 लाख 35 हजार रुपये बकाया होने पर 3 ट्रांसफार्मर, बेलास से 1लाख 50 हजार रुपये बकाया होने पर एक, बलबटपुरा से 3 लाख बकाया होने पर दो, पुन्याखेड़ी का पुरा से 11 लाख 75 हजार बकाया होने पर 3 ट्रांसफार्मर उतारे गए।
टीम में कनिष्ठ अभियंताओं के साथ फीडर इंचार्ज जितेंद्र शाक्यवाल, सुकेद्र कुमार, सुनील चौधरी ,रमेश वर्मा, सुरेश मीणा, लोकेश गौतम, हंसराज नागर , बीरम व एफ आर टी कर्मचारी नंदकिशोर लोधा ,घनश्याम भील ,दीवान भील ,प्रीतम भील, पिंटू कुमार, सुजान गुर्जर ,रंगलाल तंवर मोजुद रहे।