8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
टेंडर निरस्त, स्वीमिंग पूल को क्रीडा परिषद ने अपने कब्जे में लिया, ताला लगा
Play video

टेंडर निरस्त, स्वीमिंग पूल को क्रीडा परिषद ने अपने कब्जे में लिया, ताला लगा

- राजकीय खेल सुकंल के स्वीमिंग पूल का मामला
Google source verification

 

 

झालावाड़. राजकीय खेल संकुल में स्थित तरणताल की ठेकेदार द्वारा तय राशि जमा नहीं कराने पर क्रिडा परिषद में तरणताल को अपने अधीन लेकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। तरणताल का टैंडर 18 अप्रेल 2019 को निरस्त कर दिया था। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशों की पालना में क्रीड परिषद द्वारा बुधवार को तरणताल को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर गेट पर तरणताल को बिना अनुमति के खोलने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की सूचना चस्पा की गई। तरणताल का ठेका पांच साल के लिए हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने तय राशि जमा नहीं कराई थी, ऐसे में यह मामला कोर्ट में चला गया था।

तय राशि जमा नहीं –

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि तरणताल की ठेकेदार द्वारा तय राशि जमा नहीं कराने पर क्रीडा परिषद ने अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। शाम को तरणताल पर पहुंचे विनोद कुमार व राजेश कुमारी ने बताया कि बिना सूचना के तरणताल बंद करने पर दूर से बच्चों को लेकर आए इससे परेशानी हुई।