5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़
बकरियां चराने जंगल में गए, जरख ने कर दिया हमला
Play video

बकरियां चराने जंगल में गए, जरख ने कर दिया हमला

दो ग्रामीण घायल

Google source verification

अकलेरा. घाटोली थाना क्षेत्र के नया गांव गोरधनपुरा के समीप जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर जरख ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर किया है।

अकलेरा रेंजर भारत राठौर ने बताया कि घायलों में गोवर्धनपुरा निवासी पूरी लाल 55, पुत्र नारायण लोधा और बापूलाल 50 पुत्र मोतीलाल शामिल हैं। वहीं बीच बचाव में जरख भी घायल हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेंज में उपलब्ध जाल व पिंजरे की मदद से उसका रेस्क्यू किया है। घायल जरख को इलाज के लिए झालावाड़ ले जाया गया।
घायल पुरीलाल के पुत्र मांगीलाल ने बताया कि सुबह 10 बजे उसके पिता पुरीलाल और बापूलाल दोनों जंगल में बकरियां चराने गए थे। करीब 11 बजे पत्थर के कोट के पीछे िछपे जरख ने अचानक हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों का उपचार झालावाड़ में चल रहा है।