6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़
खानाबदोश परिवारों में लाठी-भाटा जंग, लोगों में दहशत
Play video

खानाबदोश परिवारों में लाठी-भाटा जंग, लोगों में दहशत

उपखंड ऑफिस के बाहर जमे सांठिया परिवारों ने जीना किया दुश्वार

Google source verification

अकलेरा. उपखंड कार्यलय व अपर जिला सत्र न्यायालय कैम्पस के बाहर जमे साटिया परिवारों ने परिवादियों व बाहर से आने वाले लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन लड़ाई झगड़ों के चलते आम लोग भी परेशान हैं। दो दिन पहले भी इन परिवारों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। ये लोग भागदौड़ करते रहे और लोग मूकदर्शक बन देखते रहे। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी, तब तक मामला निबट चुका था।


न्यायालय में परिवाद लेकर आई अर्शी खानम ने बताया कि न्यायालय के बाहर उनकी कार खड़ी इससे कार का शीशा बंद कर बैठी रहीं। इन लोगों ने पथराव भी किया। एडवोकेट योगेश गोयल ने बताया कि इनके सामने प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है। प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी व न्यायालय के अधिकारी आते जाते हैं, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों इन परिवारों को नगर की सब्जी मंडी से हटाया था। उसके बाद ये परिवार कुछ वहां ओर थोड़े इधर उधर हो गए, तब से ये लोग सड़कों पर गुजर बसर कर रहे है। पुलिस ने उस समय भी इन परिवारों को समझाइश की थी, लेकिन बाद में वापस इन परिवारों में आपसी झगड़ा शुरू हो गया।

सांठिया परिवारों में आपसी झगड़ो को लेकर विधिक समिति की बैठक में चर्चा की है इन परिवारों को वहां से हटाकर अन्य जगह पर भेजा जाएगा । इसके लिए आवश्यक हुआ तो नगर पालिका की भी मदद ली जाएगी।
भरतदान, तहसीलदार, अकलेरा