9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू
Video: कार की टक्‍कर से युवक की मौत, गुस्‍साए लोगों ने थाने को घेरा
Play video

Video: कार की टक्‍कर से युवक की मौत, गुस्‍साए लोगों ने थाने को घेरा

हादसे में घायल युवक की मौत का मामला, वाल्मीकि समाज के लोगों कर रहे नवलगढ़ थाने पर प्रदर्शन, गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने की कर रहें मांग

Google source verification

झुंझुनूं। झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे में घूमचक्कर पर कार की टक्‍कर से घायल युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वाल्मीकि समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नवलगढ़ थाना पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग है कि कार चालक को तत्‍काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के अधिकारी वाल्मीकि समाज के लोगों से समझाइश कर रहे हैं।

वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि पूर्व में भी इस तरह की घटना हुई थी उसमें भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गौरतलब है कि रविवार शाम को रवि हटवाल घूमचक्कर पर पैदल जा रहा था। तभी इनोवा चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़