13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

कोरोना वायरस का कहर, झुंझुनूं के मंडावा में 713 घरों में 5830 सदस्यों का फिर से सर्वे

Corona virus news jhunjhunu: झुंझुनूं. कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे के चलते झुंझुनूं अंचल में चिकित्सा महकमा पूर्णतया चाक-चौबंद है। विभाग की गठित 13 टीमों में शामिल चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ दिन-रात एक कर लोगों के घरों का सर्वे कर जुकाम-बुखार के रोगियों के अलावा विदेशों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग करने में जुटा हुआ है।

Google source verification

झुंझुनूं. कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे के चलते झुंझुनूं अंचल में चिकित्सा महकमा पूर्णतया चाक-चौबंद है। विभाग की गठित 13 टीमों में शामिल चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ दिन-रात एक कर लोगों के घरों का सर्वे कर जुकाम-बुखार के रोगियों के अलावा विदेशों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग करने में जुटा हुआ है। रविवार को १९ जनवरी को सऊदी अरब से कोरोना पॉजिटिव यात्री के साथ आए झुंझुनूं जिले के 24 सह यात्रियों व उनके घरों में सदस्यों की टीमों ने स्क्रीनिंग की। परंतु इन सह यात्रियों व इनके परिवार को कोई भी सदस्य पाजिटिव नहीं पाया गया। इसके अलावा टीम ने मंडावा में रविवार को फिर से 713 घरों के 5 हजार 830 सदस्यों का सर्वे किया। जिसमें टीमों को 12 लोग जुकाम-बुखार से पीडि़त मिले। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी लेकर जिले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निजी अस्पतालों में बनेगी ओपीडी व आइसोलेशन वार्ड

कोरोना से बचाव के चलते सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के बाद अब निजी अस्पतालों में ओपीडी और आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को कलक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में शाम पांच बजे होटल मालिकों व निजी अस्पताल संचालकों की बैठक होगी।

रोडवेज बसों में सैनिटाइजर का इस्तेमाल

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रोडवेज प्रशासन ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए बसों में सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहा है। रविवार को डिपो व वर्कशॉप में खड़ी बसों में सैनिटाइजर से कीटाणु मारने का कार्य किया गया। रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने बताया कि एतियात के तौर पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल बसों में किया जा रहा है।

इनका कहना है…

जिले में विभाग की १३ टीमें सर्वे करने क कार्य?कर रही हैं। सऊदी अरब से लौटे 24 को-पैंसेजर के घरों के सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें कोई पाजिटिव नहीं मिला है?और ना ही कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा मंडावा में 713 घरों के 5 हजार 830 सदस्यों का फिर से सर्वे किया गया है। इनमें 12 लोग जुकाम-बुखार से पीडि़त मिले हैं। जिन्हें उपचार दिया जाकर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

-डा. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ (झुंझुनूं)

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़