10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
भाजपा ने वीरांगनाओं का किया सम्मान
Play video

भाजपा ने वीरांगनाओं का किया सम्मान

भाजपा की ओर से गुरुवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो होली-दीवाली जैसे त्योहारों पर देश की सीमा पर जाकर सैनिकों के बीच मनाते हैं। पीएम मोदी ने देश की सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करके उसको सुरक्षा चक्र प्रदान करने का काम किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Gunjan Shekhawat

•

Updated: 28 Jul 2022, 10:19 PM IST


झुंझुनूं @ पत्रिका. भाजपा की ओर से गुरुवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो होली-दीवाली जैसे त्योहारों पर देश की सीमा पर जाकर सैनिकों के बीच मनाते हैं। पीएम मोदी ने देश की सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करके उसको सुरक्षा चक्र प्रदान करने का काम किया है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि है। सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमङ्क्षसह बाजौर ने कहा कि झुंझुनूं के सैनिकों ने करगिल ऑपरेशन में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। कार्यक्रम में अतिथियों वीरांगनाओं का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मेजर घनश्याम ङ्क्षसह, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मेजर जयराम ङ्क्षसह मंचस्थ अतिथि थे। जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, मदनलाल गोठड़ा, शेर ङ्क्षसह निर्वाण, रामनिरंजन पुरोहित, सुशीला सीगड़ा, राजेंद्र भांबू, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला मंत्री मंजू सैनी, महावीर ढाका, रामस्वरूप सैनी, नीता यादव, रिसाल कंवर, प्रभू ङ्क्षसह बारहठ, महेंद्र चंदवा, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयङ्क्षसह माठ, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन ङ्क्षसह तंवर, एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, संदीप पारीक आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया। सम्मेलन में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कर्नल रामोतार ङ्क्षसह, कुबेर ङ्क्षसह, यतेन्द्र सैनी, मदनलाल सैनी उदयपुरवाटी, डॉ. हरिङ्क्षसह गोदारा, सुमन कुलहरि, बनवारी लाल सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, सौरभ सोनी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़