22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
वीडियो : देखें महिलाओं की कबड्डी
Play video

वीडियो : देखें महिलाओं की कबड्डी

चिड़ावा महोत्सव में महिलाओं से जुड़े खेलकूद और धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसमें प्रतिभागियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। मेला स्थल पर महिलाओं के बीच कबड्डी मुकाबला भी हुआ। जिसमें भावना टीम ने प्रियंका ग्रुप को हराया।
Google source verification

चिड़ावा@पत्रिका.नगरपालिका के सौजन्य से बाइपास रोड पर बावलिया बाबा मंदिर के पीछे चल रहे चिड़ावा महोत्सव में महिलाओं से जुड़े खेलकूद और धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसमें प्रतिभागियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। सुबह बावलिया बाबा समाधि स्थली पर रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता मे अलग-अलग गु्रप द्वारा रंग-बिरंगी रंगोली सजाई गई। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, जेईएन नवीन सैनी तथा संयोजक आंचल भगेरिया ने रंगोलियों का जायजा लिया। मेला स्थल पर महिलाओं के बीच कबड्डी मुकाबला भी हुआ। जिसमें भावना टीम ने प्रियंका गु्रप को हराया। कोच संदीप राव और भवानीसिंह ने प्रतिस्पर्धा संपन्न करवाई। श्याम सखी दरबार महिला समूह ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। रेखा हिम्मतरामका, कुंदन कटेवा, पूजा, सविता, सुमन, संगीता हिम्मतरामका, नूतन शर्मा, पिंकी केडिया, दुर्गा, विनीता, सुमन, किरण केडिया, मोनिका तोला, मधु शर्मा, नीतू सर्राफ आदि महिलाएं शामिल हुई। महिला समूह द्वारा हिंदी सुंदर कांड पाठ का संगीतमय वाचन किया गया। सुंदरकांड वाचन में सुधा सिद्धड़, अस्मिता गुप्ता, रेखा जांगिड़, पूनम शर्मा, सुनिता जांगिड़, मीना जांगिड़, कुसुम सूरजगढिय़ां, रेखा पांडे ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सैनी ने आठ मिनट में दो सौ गणित के सवालों का जवाब देकर राज्यस्तर पर विजय रहे यूसी मास के बच्चों को सम्मानित किया। रात को बावलिया बाबा के समाधि स्थल पर जागरण हुआ। जिसमें देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का आनंद उठाया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़