11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉब्स
Sarkari Naukri: बेरोजार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां देखें
Play video

Sarkari Naukri: बेरोजार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां देखें

Sarkari Naukri: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड में इंजीनियर के कुल 399 पदों पर निकाली गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Nov 2019, 2:12 PM IST

Sarkari Naukri: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड में इंजीनियर के कुल 399 पदों पर निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.sail.co.in पर लॉग इन करना होगा। यह आवेदन GATE 2019 के जरिए प्रबंधन प्रशिक्षु पद के लिए आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां GATE 2019 के स्‍कोर के आधार पर की जाएंगी। उम्‍मीदवार इस बात का ध्‍यान रखें कि GATE 2019 क्‍लीयर करने वाले उम्‍मीदवार ही इस पोस्‍ट के लिए अप्‍लाई करें। आवेदन प्रक्रिया SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

उक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2019 है। आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। इन पदोंं पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदक का कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित ट्रेड कोर्स में इंजीनियरिंग होना जरुरी है। उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन में शामिल होना होगा। उम्‍मीदवारों को GATE 2019 स्‍कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के किसी भी प्लांट/यूनिट/माईन में नियुक्त किया जा सकता है। नियुक्ति के बाद किसी और प्लांट/यूनिट/माईन में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। ट्रांसफर के लिए कैंडिडेट्स कम से कम चार साल तक अप्लाई भी नहीं कर सकते हैं। वहीं डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए यह समय सीमा दो साल है। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 20,600 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। एक साल की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इन उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। प्रशिक्षण पश्चात इन्हे 24,900-50,500 रुपये पे-स्केल पर रखा जाएगा।

रिक्तियों का विवरण
Number of posts for Mechanical Engineering – 156
Number of posts for Chemical Engineering – 30
Number of posts for Metallurgical Engineering – 67
Number of posts for Instrumentation Engineering – 36
Number of posts for Electrical Engineering – 91
Number of posts for Mining Engineering – 19