9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर पहुंचे मोहन भागवत, मीडिया से बात करने को किया इनकार
Play video

जोधपुर पहुंचे मोहन भागवत, मीडिया से बात करने को किया इनकार

नागौर में रहेगा पांच दिवसीय प्रवास  
Google source verification

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार अपराह्न साढ़े 3 बजे जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे संघ कार्यालय पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत हेडगेवार भवन पहुंचे नागौर में पांच दिवसीय संगठनात्मक बैठक में शिरकत के लिए जोधपुर से प्रस्थान करेंगे। प्रांत संघ चालक ललित शर्मा ने बताया कि 22 व 23 सितम्बर को नागौर स्थित शारदा बाल निकेतन परिसर में जोधपुर प्रांत के सभी मंडल कार्यवाह स्तर के कार्यकर्ताओं के शिविर को संबोधित करेंगे। बैठक में 24 और 25 सितम्बर को संगठनात्मक चर्चा, कार्य विस्तार एवं स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण पर चर्चा की जाएगी। पांच दिवसीय बैठक में सर संघचालक राजस्थान के वानप्रस्थी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में विभिन्न शाखाओं के करीब एक हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे। बैठक के अंतिम दिन 26 सितम्बर को जयपुर, जोधपुर व चित्तौड़ प्रांत के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक होगी। बैठक के बाद सरसंघचालक जयपुर प्रस्थान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़