15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
ऑल इंडिया हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट लॉयर्स क्रिकेट लीग शुरू
Play video

ऑल इंडिया हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट लॉयर्स क्रिकेट लीग शुरू

जोधपुर. ऑल इंडिया हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट लॉयर्स क्रिकेट लीग बुधवार से जोधपुर में शुरू हुई। इस मौके पर वकीलों की टीमों के बीच मैच हुआ।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 21, 2018

जोधपुर. ऑल इंडिया हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट लॉयर्स क्रिकेट लीग बुधवार से शुरू हुई। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रतियोगिता संयोजक सुनील जोशी ने टीमों का स्वागतकिया। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों की ऑल इंडिया हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट लॉयर्स क्रिकेट लीग-2018 प्रतियोगिता बुधवार से बरकतुल्लाह खां स्टेडियम व मयूर चौपासनी ग्राउंड्स पर खेली जा रही है। जोधपुर में पहली बार हो रही वकीलों की क्रिकेट लीग बेसिस पर 8 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रही सुप्रीमकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट ए व बी, जम्मू व काश्मीर, गुजरात हाईकोर्ट की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि राजस्थान हाईकोर्ट प्रिंसिपल सीट जोधपुर, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट सहित झारखंड हाईकोर्ट की टीमों को ग्रुप बी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में बुधवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ। ग्रुप ए के तहत सुप्रीम कोर्ट बनाम इलाहाबाद ए टीम के बीच खेला गया। जब कि यहीं पर दूसरा मुकाबला दोपहर 1 बजे से जम्मू काश्मीर हाईकोर्ट बनाम गुजरात के मध्य खेला गया। दूसरी ओर ग्रुप बी का पहला मुकाबला मयूर चौपासनी ग्राउंड पर सुबह 9 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर प्रिंसिपल सीट की टीम पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से भिड़ी। जबकि दोपहर १ बजे दूसरा मैच इलाहाबाद बी टीम बनाम झारखंड के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता टी 20 आधार पर खेली गई। ग्रुप ए तथा बी मे टॉपर टीमों के बीच में 24 नवंबर 2018 को बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में फाइनल मुकाबला होगा।