
जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने राह चलते छात्र से मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के मामले में तीन साल तक जेल में बंद रह चुका है। मामले में दूसरा आरोपी फरार होने से पुलिस की पकड़ से दूर है। सीसीटीवी फुटेजे के आधार पर मिले सुराग से आरोपी को पुलिस ने हिरासत लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।