23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
नवरात्रि में धमाल मचा रहा है यूथ, प्रतीक के इस comic video में पहचाने किस प्रकार के भक्त हैं आप
Play video

नवरात्रि में धमाल मचा रहा है यूथ, प्रतीक के इस comic video में पहचाने किस प्रकार के भक्त हैं आप

शहर के युवा यू-ट्यूबर प्रतीक मूथा के इस कॉमिक वीडियो में हर बार की तरह एक संदेश भी छिपा हुआ है।
Google source verification

जोधपुर. नवरात्रि पर्व संपूर्ण सूर्यनगरी में हर्षोल्लास व उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सजे माता के पांडाल में गरबा-डांडिया नाइट्स की धूम भी खासी मची हुई है। जिसमें युवा वर्ग पूरे उमंग के साथ भाग लेने में लगा है। गुजराती परंपरा को साकार करते हुए रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर नृत्य में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं कई गरबा नाइट्स में कपल एंट्री होने के कारण सिंगल लोगों का इसमें भाग लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वे अपने भाई-बहनों को ही मनाने में लगे हुए दिखते हैं। कई ऐसे भी हैं जो एंकरिंग कर के लाइम लाइट में बने रहना चाहते हैं। फिर आते हैं शहर के मशहूर खावणखंडे जो नवरात्रि के व्रत के नाम पर जमकर खा लेते हैं फिर कहते हैं कि व्रत में सहनशक्ति माता ही प्रदान करती है। शहर के युवा यू-ट्यूबर प्रतीक मूथा के इस कॉमिक वीडियो में हर बार की तरह एक संदेश भी छिपा हुआ है। वीडियो देख कर हंस-हंस कर हो जाएं लोटपोट और संदेश पर भी फरमाइए गौर….