11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पोती आराध्या के साथ घर पर KBC खेलेंगे दादा अमिताभ बच्चन
Play video

पोती आराध्या के साथ घर पर KBC खेलेंगे दादा अमिताभ बच्चन

-प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पर जवाब में बोले बच्चन
Google source verification

जोधपुर.
हर घर परिवार में नन्हें बच्चों का अपने दादा-दादी के साथ विशेष लगाव होता है। ऐसा ही लगाव सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उनकी पोती आराध्या के साथ है। वे घर पर होते हैं, तब आराध्या के साथ समय जरूर बिताते हैं। वे आराध्या से स्कूल के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।


कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन-10 के लिए हुई प्रेस कांफ्रेंस में अमिताभ ने आराध्या के बारे में बताया। अमिताभ से एक सवाल पूछा गया कि क्या वे कभी अपनी पोती के साथ घर में भी केबीसी खेलते हैं। इस पर जवाब में अमिताभ ने कहा कि अभी तक ऐसा अवसर आया नहीं। लेकिन यह अच्छा सुझाव मिला है, वे अब घर पर आराध्या के साथ क्विज जरूर खेलेंगे। वैसे आराध्या की स्कूल में क्विज जैसे आयोजन होते रहते हैं और आराध्या को दादा के शो के बारे में कुछ-कुछ पता है, उसे शो की धुन अच्छी लगती है। गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 10 का आगाज 3 सितम्बर को हो रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

READ MORE : अमिताभ बच्चन बोले, ‘ नई पीढ़ी को देखकर आश्चर्य में पड़ जाता हूं ‘

READ MORE : कौन बनेगा करोड़पति : अमिताभ बच्चन बोले, ‘ सलमान KBC होस्ट करना चाहते हैं तो मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं ‘

READ MORE : आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण के साथ काम करने से डरते हैं अमिताभ बच्चन