2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
क्लोजर के बाद एक बार फिर जोधपुर में खड़ी हो सकती है पानी की समस्या, पढ़े यह खबर
Play video

क्लोजर के बाद एक बार फिर जोधपुर में खड़ी हो सकती है पानी की समस्या, पढ़े यह खबर

- 10 जून से राजस्थान में जलापूर्ति ठप करने का निर्णय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 18 May 2018, 1:58 PM IST

 

– राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

जोधपुर . भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में रमेश सिह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासंघ के जिलाध्यक्ष जेठाराम डूडी ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए लंबित चल रही 7 सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा हठधर्मिता पूर्ण रवैया अपनाए जाने के कारण रोष प्रकट करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि सरकार ने श्रमिकों की मांगों पर समय रहते हुए आदेश प्रसारित नहीं किया गया तो संपूर्ण राजस्थान में 10 जून से पानी बंद आम हड़ताल की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश महामंत्री बाबू लाल यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन को होने वाली परेशानियों के लिए महासंघ द्वारा पूर्व में ही जनता से माफी मांगता है। श्रमिकों की प्रमुख मांगों में मीटर रीडर, इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर वेतनमान की विसंगतियों को दूर किया जाना, फोरमैन द्वितीय के पद की रही विसंगतियों को दूर करना, पूर्व में निर्धारित योग्यता अनुसार शेष रहे बेलदारों को नियुक्ति दिनांक से हेल्पर के पद पर क्रमोन्नति एवं बजट संख्या घोषणा 313,314 की क्रियान्वित करे। वर्कलोड के आधार पर करीब 80000 तकनीकी श्रमिकों की भर्ती आदि मांगों को लेकर महासंघ की बैठक में 10 जून को आम हड़ताल पानी बंद करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में श्यामसुंदर शर्मा, सुरेशचंद्र खटीक, जगदीश माली, कैलाश चंद सैनी, रामसिंह पूनिया, सुभाष छिपा, नरेश सेन, प्रकाशचंद शर्मा, हरिमोहन शर्मा, रामबाबू नागर, माणकचंद,पवन जैन, शंकर लाल यादव, बंशीधर वर्मा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी एसके राठोड़ समैत कई कर्मचारी उपस्थित थे।