1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
हमराह: गीत, संगीत और खेल के साथ सुहानी सुबह
Play video

हमराह: गीत, संगीत और खेल के साथ सुहानी सुबह

मधुबन हाईमास्ट लाइट सर्कल से सब्जी मंडी तक थीम रोड पर हुई विभिन्न गतिविधियां, फिटनेस के कार्निवल में जुटे शहरवासी। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर व अन्य गतिविधियाें के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार दिए गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Yogendra Kumar Sen

•

Updated: 18 Mar 2024, 12:40 PM IST

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार को सेहत भरी सुबह ने शहरवासियों में ऊर्जा का संचार किया। राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में जोधपुर शहरवासियों ने उमंग और उल्लास के साथ खूब मस्ती की। मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मधुबन हाईमास्ट लाइट सर्कल से सब्जी मंडी तक बनी थीम रोड पर क्षेत्रवासी इस खूबसूरत इवेंट के साक्षी बने। बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने भागीदारी निभाई। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर व अन्य गतिविधियाें के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार दिए गए। इस्कॉन टीम की ओर से हरि कीर्तन किया गया।

युवाओं ने किए साइकिल पर दिखाए स्टंट
दीपिका वैष्णव, अंजलि पुरोहित, सलोनी जैन ने जुम्बा डांस करवाया। संगीत की धुनों पर लोगों ने जमकर जुम्बा किया। टेडी ग्रुप की ओर से अशोक और अमन ने लोगों का मनोरंजन किया। हिन्दुस्तान बीयर्ड क्लब के शिवाय, सम्राट, सतीश, कैलाश वैष्णव, महेन्द्र, नेमीचंद, गुलशन ने अपनी अनोखी बीयर्ड से लोगों का दिल जीता। लामा काई कराटे स्कूल के प्रशिक्षक मंगलसिंह ने कराटे व सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया। धीरज, सिद्धार्थ व रणवीर ने साइकिल पर हैरतअंगेज स्टंट का प्रदर्शन किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हमराह में पर्यावरण प्रेमी खमूराम विश्नाई, शारदा विश्नोई व उनकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, तनिष्क ज्वैलर्स की ओर से हमराह में आए लोगों को रंग-गुलाल वितरित किया गया।

मेहंदी से दिया जागरुकता संदेश
मेहंदी कलाकार रेणु भदरार ने अपनी मेहंदी कला से राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता थीम पर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई।