
video : gautam udelia/जोधपुर. लूणी विधानसभा क्षेत्र का जन एजेंडा तैयार करने के लिए प्रबुद्धजन व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक पावटा स्थित पत्रिका कार्यालय में हुई। बैठक में चेंजमेकर्स व वालिंटियर्स ने भी भाग लिया और जन एजेंडे पर गहन मंथन किया। प्रबुद्धजन ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विकास करना, सडक़ों की स्थिति सुधारना, जोजरी नदी में गंदे पानी की आवक को रोकना व उसे स्वच्छ करवाना, लूणी स्थित ढाणियों को रेवेन्यू पंचायत बनाया जाना, झंवर को तहसील बनाया जाना, मिक्स आबादी के गांवों का विकास करवाना, धुंधाड़ा, केरू व भैरु आदि में बालिका महाविद्यालय का निर्माण किया जाना जन एजेंडे में शामिल मुद्दों को राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में शामिल करवाया जाएगा। प्रतिभागियों ने जन एजेण्डे के तहत आदि विषयों पर चर्चा की गई।