12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के संदेह में एयरपोर्ट पर खुलवाए यात्रियों के बैग
Play video

कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के संदेह में एयरपोर्ट पर खुलवाए यात्रियों के बैग

- विदेश से सोने की तस्करी के संदेह में कस्टम अधिकारी पहुंचे
Google source verification

 

जोधपुर . विदेश से सोने की तस्करी के संदेह में बुधवार को कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर दबिश देकर यात्रियों की जांच की। तीन घण्टे से अधिक समय तक कस्टम अधिकारी फ्लाइट्स में यात्रियों के सामान की जांच करते रहे, लेकिन अंत तक उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी।

कस्टम विभाग की टीम बुधवार सुबह 11.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां दिल्ली व मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों की जांच की गई। यात्रियों के बॉर्डिग पास देखे गए। विदेशी यात्रियों की बारीकी से जांच हुई। मुंबई से आने वाली एयर इंडिया और जेट एयरवेज की फ्लाइट्स पर नजर अधिक थी। यात्रियों के बण्डल और कार्टून जैसे सामान की पैकिंग खुलवाकर देखे गए। इससे यात्रियों को भी दिक्कतें पेश आई। तलाशी अभियान करीब तीन बजे तक चला, लेकिन कस्टम को कोई सफलता मिलती नहीं दिखी।