
जोधपुर. राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की बुधवार को अंतिम तिथि है। इच्छुक छात्राएं राजस्थान सरकार के एकीकृत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल www.hte.rajasthan.gov.in और विभागीय वेबसाइट www.dte.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकती है। त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में टैक्सटाइल डिजाइन इण्टीरियर डेकोरेशन, कॅास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग और कॅामर्शियल आर्ट में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून से 11 जुलाई 2018 तक निर्धारित है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं 11 जुलाई 2018 तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती है। प्रथम वर्ष केन्द्रीय प्रवेश के लिए संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय महिला पोलिटेक्निक महाविद्यालय गंाधीनगर, जयपुर है। इन डिप्लोमा कोर्सेस की जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय में व्यवस्था की गई है। छात्राएं एवं अभिभावक प्रात: 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।