19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
विधायक दिव्या मदेरणा को जान का खतरा, पुलिस ने किया यह उपाय…
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / विधायक दिव्या मदेरणा को जान का खतरा, पुलिस ने किया यह उपाय…

विधायक दिव्या मदेरणा को जान का खतरा, पुलिस ने किया यह उपाय…

- भोपालगढ़ में कॉ-ऑपरेटिव चुनाव के दौरान विधायक की एसयूवी पर हुआ था हमला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 16 Apr 2023, 11:46 PM IST

जोधपुर।
जिले के भोपालगढ़ कस्बे में कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव के दौरान गत दिनों एसयूवी पर हमले के बाद ओसियां की विधायक दिव्या मदेरणा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने उन्हें एक और पीएसओ पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर मुहैया करवाया है। हमले व घेराव के बाद विधायक ने जान के खतरे की आशंका जताई थी। (MLA Divya Maderna)
गौरतलब है कि गत 11 अप्रेल को भोपालगढ़ में चुनाव प्रक्रिया के दौरान जाखड़ व मदेरणा पक्ष के समर्थक आमने-सामने हो गए थे। जाखड़ समर्थकों ने विधायक दिव्या मदेरणा की एसयूवी रोककर घेराव कर लिया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने विधायक की एसयूवी का कांच फोड़ दिया था। पुलिस ने डण्डे फटकारकर सभी को खदेड़ा था। मामले को लेकर विधायक दिव्या ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से वार्ता की थी और सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह भी किया था।
इस पर जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस ने विधायक दिव्या की सुरक्षा बढ़ा दी। उन्हें एक और पीएसओ मुहैया करवाया गया है। उन्हें एक पीएसओ पहले भी दे रखा है। अब दो पीएसओ उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव का कहना है कि ओसियां विधायक को एक अतिरिक्त पीएसओ दिया गया है।