लोहावट.
एससी, एसटी के अधिनियम में हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में सोमवार को लोहावट में विभिन्न संगठनों द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान कस्बे के मुख्य बाजार में रैली में शामिल युवकों ने दुकानों को जबरन बंद करवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने समझाईस की, समझाईस के दोरान कुछ युवकों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी कर दी। बाद में लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित मोकै पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला। वही बाजार में एक दुकान पर रैली में शामिल लोगों ने सामान बाहर फेक दिया तथा पास की दुकान से गोशाला के लिए रखे गए दान पात्र को तोडकर रुपये भी ले गए। वही बाजार सुबह से खुला रहा। रैली के आने के दोरान कुछ दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए तथा रैली के निकलने के बाद वापस खोल दिए। रैली जाटावास से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय पहुंची। वहां पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।