12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : बिजली का बिल अधिक आने पर इस शख्स को आया एेसा गुस्सा, तलवार लेकर पहुंचा धमकाने
Play video

VIDEO : बिजली का बिल अधिक आने पर इस शख्स को आया एेसा गुस्सा, तलवार लेकर पहुंचा धमकाने

सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Google source verification

जोधपुर . डिस्कॉम विजिलेंस की जांच के बाद जुर्माना सहित बिजली का बिल आने पर गुस्साए युवक ने शुक्रवार को कबीर नगर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचा और अधिकारी व कर्मचारियों को धमकाया बिजलीघर कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि डिस्कॉम विजिलेंस ने गत वर्ष अक्टूबर में कबीर नगर निवासी अब्दुल हकीम के घर बिजली मीटर की जांच की थी।

 

जिसमें बिजली चोरी पाए जाने पर शीट भरी गई थी। जुर्माना राशि के साथ बिजली का बिल फरवरी में पहुंचा। जिसकी राशि देख घरवाले चौंक गए। बिल अधिक आने से गुस्साए अब्दुल हकीम तलवार लेकर सुबह एईएन ऑफिस पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार लहराने लगा। यह देख एईएन व अन्य कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग निकला। जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। एईएन राकेश शर्मा की तरफ से मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

image