23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

video : रहस्यमय ढंग से आई मकानों व सड़क में दरार, जानकर चौंक जाएंगे

रहस्यमय तरीके से मकान व सड़क पर आई दरार, लोहावट में शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक चलता रहा सिलसिला

Google source verification

जोधपुर

image

CL Sharma

Feb 15, 2018

लोहावट.लोहावट विशनावास कस्बे में शाम को साढे छह बजे से आठ बजे तक रहस्यमय तरीके से दो मकानों के बाहरी दिवार, गली व सडक पर दरारे आ गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। मोकै पर ग्रामीणों की भीड भी लग गई। संयोग से मकानों में दरार आने बाद भी कोई बडा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक लोहावट विशनावास में पुराना बाजार के आगे राजेंद्र चोपडा के करीब 30 फीट की व रामेश्वर लोहिया के 20 फीट मकान के बाहरी दीवार के हिस्से पर लम्बी दरार आ गई। एक मकान के ऊपर के हिस्से पर बना फर्श भी टेडा-मेढा हो गया। मकान में दरार देखकर घर में मोजूद महिलाए सहम गई। मकान के पास गली में जमीन पर दो हिस्सों में तीन से चार फीट लंबी व दूसरे हिस्से में ढाई से तीन फीट तक दरार आ गई। रात को आठ बजे घर के आगे बनी डामर सडक पर करीब 15 फीट लंबी दरार आ गई। इसको देख ग्रामीणों में दहशत ओर बढ गई। घटना की जानकारी पर लोहावट तहसीलदार डालाराम पंवार मोको पर पहुंचे तथा मोका मुआयना किया। उन्होंने बताया की इस बारे में उपखंड अधिकारी को अवगत करवा दिया है। प्रथम दृष्टयता में भूगर्भीय हलचल से दरार आ सकती है। वही मकानों में दरार आने के ग्रामीण कई कयास लगाते रहे।

ये भी पढ़ें

image