10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
video : जोधपुर में दशहत फैला रही रहस्यमयी दरारें, मंडरा रहा मौत का साया
Play video

video : जोधपुर में दशहत फैला रही रहस्यमयी दरारें, मंडरा रहा मौत का साया

भू-गर्भ विशेषज्ञ के नहीं आने से रोष में लोग

Google source verification

जोधपुर

image

CL Sharma

Feb 16, 2018

-दूसरे दिन भी जारी रहा दरार आने का सिलसिला
-लोहावट में मकानों व सडक पर आई दरार का मामला

जोधपुरलोहावट. लोहावट विशनावास कस्बे में पुराना बाजार के आगे स्थित मोहल्ले में दो मकानों में रहस्यमयी तरिके से दरार आने का सिलसिला दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं रात के समय भी दरारे आई। मकानों में दरारे आने से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही जिन मकानों दरार आई हुई है। उन मकानों के घर के सदस्य घबराएं हुए है। मकान के राजेंद्र चोपडा व रामेश्वर लोहिया ने बताया कि दूसरे दिन भी उनके घरों में कई स्थानों पर दरार आई है। सडक पर भी दरार पहले से करीब पांच फीट ओर बढ गई है। वही मकानों में दरार आने की सूचना पर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अषीशासी अभियंता हजारीराम विशनोई, तहसीलदार डालाराम पंवार के साथ मोके पर पहुंचे तथा मोका मुआयना किया व हालात देख कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मकान के बारे में अधीषाशी अभियंता को बताया गया है। तहसीलदार को रिपोर्ट बनाकर मुआवजा के लिए निर्देश दिए है। माइनिंग विभाग को भी सूचना दी गई है। उनको भी मोको पर बुलाया जाएगा। वही एहतियात के तौर पर अधिक दरारे आने वाले मकान मालिक को मकान में नही रहने की सलाह दी गई है। उसके बाद मकान मालिक ने मकान का ताला लगाकर पडोस में दूसरे व्यक्ति के यहा पर शरण ली है। वही भू-गर्भ विशेषज्ञ के नहीं आने पर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।