24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : सड़क हादसे से फिर दहला जोधपुर, बम्बोर में कैम्पर-कार की भिड़ंत में पांच घायल
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / VIDEO : सड़क हादसे से फिर दहला जोधपुर, बम्बोर में कैम्पर-कार की भिड़ंत में पांच घायल

VIDEO : सड़क हादसे से फिर दहला जोधपुर, बम्बोर में कैम्पर-कार की भिड़ंत में पांच घायल

क्षेत्र के उटाम्बर गांव से लौट रही आगोलाई चौकी पुलिस ने घायलों को हाइ-वे एम्बुलेंस से जोधपुर भेजा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 2 Feb 2018, 10:04 AM IST

CHAMPALAL/आगोलाई/जोधपुर. जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर झंवर थाना अंतर्गत बम्बोर दर्जियान गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सब्जी से भरी बोलेरो कैम्पर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर जोधपुर से सब्जी भर कर देचू की ओर जा रही थी। वहीं स्विफ्ट कार जोधपुर की तरफ आ रही थी। हादसे में कैम्पर सड़क पर पलट गई तथा सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। स्विफ्ट कार सड़क से 20 फीट नीचे उतर गई। कार में आर्मी के अफसर होने की सूचना है।

 

क्षेत्र के उटाम्बर गांव से लौट रही आगोलाई चौकी पुलिस ने घायलों को हाइ-वे एम्बुलेंस से जोधपुर भेजा। सड़क से वाहन जब्त कर और सब्जियां हटा कर यातायात सुचारू किया। जानकारों का कहना है कि घायलों में दो आर्मी के अफसरों को मिल्ट्री अस्पताल और अन्य तीन घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के एक घण्टे बाद झंवर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आगोलाई चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजकर क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी थी।