14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
कार को घसीटते हुए ले गया ट्रेलर, जोधपुर के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, देखें हादसे का खौफनाक VIDEO
Play video

कार को घसीटते हुए ले गया ट्रेलर, जोधपुर के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, देखें हादसे का खौफनाक VIDEO

पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया

Google source verification

जोधपुर। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण हादसे में चार लोगों की की जान चली गई। हादसा फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडाटू बस स्टैंड के पास हुआ। यहां एक ट्रेलर और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत चार लोगों की मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार चारों लोग जोधपुर के बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रेलर को मौके से ही जब्त कर लिया गया है।


हादसे में तेजाराम सिहाग (27) पुत्र अर्जुन राम सिहाग निवासी बुडकिया जोधपुर, शाहरुख खान (24) पुत्र अब्दुल सलीम खान निवासी कालिया डक्का हरिजन बस्ती खांडा फलसा जोधपुर, राजू रियाज खान (34) पुत्र गुलजार खान निवासी मियां चौक माइला बास खांडा जोधपुर, रेवंत राम चौधरी (28) पुत्र नरसिंह राम बुडकिया तहसील भोपालगढ़ जिला जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। चारों आपस में दोस्त बताए जाते हैं।