8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

महंगी कार लेकर आए लुटेरे ट्रक को लूटने, आखिर क्या था ट्रक में ऐसा, जानिए

देचू पुलिस थाना क्षेत्र की वारदात

Google source verification

देचू पुलिस थाना क्षेत्र के लवारन गांव के निकट रविवार रात के समय दो गाडिय़ों में आए लूटरों ने एक ट्रक को लूट लिया। थानाप्रभारी बाघसिंह ने बताया कि पंजाब से ट्रक गुजरात की तरफ जा रहा था। जिसमें चालक व परिचालक ही बैठे थे।ट्रक में चावल की भूसी बोरिया भरी हुई थी। लवारन गांव के निकट एक बोलरो व कार में आए लूटरों ने चालक खुद को उडऩदस्ता बताते हुए गाड़ी जांच के बहाने चालक को नीचे उतारकर अपनी कार में बैठा दिया। ट्रक लेकर भाग गए। ट्रक चालक देर रात को सूनसान जगह पर छोड़ दिया। लूटरों ने संभवत ट्रक में अवैध डोडा पोस्त भरा होने के कारण लूटने की योजना बनाई। पुलिस ने सभी मार्गो पर नाकाबंदी करवा दी। लूटेरे ट्रक को देवातू फाटा के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने में लेकर आई। जहां पर पुरी गाड़ी की तलाशी ली। लेकिन कोई मादक पदार्थ नहीं मिला।