25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है सावन का पहला सोमवार
Play video

बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है सावन का पहला सोमवार

भोगिशैल पहाडि़यों में स्थित मंडलनाथ में श्रावण सोमवार को महादेव का महारुद्राभिषेक व ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 30 Jul 2018, 11:16 AM IST

जोधपुर. शिव आराधना से जुड़ा सावन का प्रथम सोमवार आज श्रद्धा-भक्ति के माहौल में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। प्रमुख शिवालयों में विशेष अनुष्ठान व महारुद्राभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मेद उद्यान स्थित सार्वजनिक शिवालय, चांदपोल स्थित सिद्धपीठ रामेश्वर धाम, कटला बाजार स्थित अचलनाथ, सोजतीगेट-भोमेश्वर महादेव, भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित जबरनाथ, जागनाथ, पंथेश्वर व इकलिंग महादेव में ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया। भोगिशैल पहाडि़यों में स्थित मंडलनाथ में श्रावण सोमवार को महादेव का महारुद्राभिषेक व ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया। श्रावण सोमवार को शाम 7:30 बजे आरती की जाएगी। मण्डलेश्वर महादेव मन्दिर के माईदास थानवी एवं ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में हर रविवार को दर्शनार्थियों के लिए अल्पाहार के स्टॉल लगाए जाएंगे। चौहाबो दशहरा मैदान स्थित नन्दकेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार की पूर्व संध्या पर सहस्रघट अभिषेक का आयोजन हुआ। ग्यारह सौ घड़े जल का अभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में 51 रुद्रीपाठियों ने पाठ किया।